फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   chakarod par kabja, bhookh hadataal par baitha parivaar

चकरोड पर कब्जा, भूख हड़ताल पर बैठा परिवार

Tue, 12 Jan 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
chakarod par kabja, bhookh hadataal par baitha parivaar
तहसील परिसर में धरने पर बैठे परिवार से वार्ता करते एसडीएम देवेश कुमार गुप्त। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगला मधई गांव में कुछ लोग एसडीएम का भी आदेश नहीं मान रहे हैं। चकरोड पर दोबारा कब्जा किया जा रहा है। सोमवार को इसी के विरोध में परिवार तहसील परिसर में भूख हड़ताल पर बैठ गया। बाद में एसडीएम ने आश्वासन देकर हड़ताल खत्म कराई।
विज्ञापन

सोमवार को थाना तालग्राम के नगला मधई निवासी रतीराम पत्नी उर्मिला पाल व बेटे पुष्पेंद्र के साथ तहसील मुख्यालय पहुंचे। यहां सभी भूख हड़ताल पर बैठ गए। रतीराम ने बताया कि गांव में गाटा संख्या 639 चकरोड व 985 सड़क में दर्ज है। गांव के कुछ लोगों ने इन पर कब्जा कर लिया है। इससे खेत पर जाने का रास्ता अवरुद्ध हो गया। 25 नवंबर 2016 को तत्कालीन एसडीएम ने पैमाइश कराई थी। तहसीलदार की देखरेख में टीम बनाकर निरीक्षण किया गया। नक्शा-नजरी देखा गया। बाद में निर्माण को गिरा दिया गया। अधिकारियों ने शीघ्र मलबा हटवाने के निर्देश दिए थे। मलबा नहीं हटवाया गया। दोबारा निर्माण शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

तहसील में परिवार के भूख हड़ताल पर बैठने की जानकारी पर एसडीएम देवेश कुमार गुप्त धरनास्थल पर पहुंचे। यहां परिवार से वार्ता की। उन्होंने बताया कि तहसीलदार को तीन दिन में समस्या निस्तारण के निर्देश दिए हैं। निराकरण न होने पर वह स्वयं मौके का निरीक्षण कर सरकारी चकरोड से कब्जा हटवाएंगे। एसडीएम के आश्वासन के बाद परिवार ने भूख हड़ताल खत्म कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed