{"_id":"5dd198128ebc3e54f57afab7","slug":"chaar-maah-se-kharaab-embulens-ho-gaeen-kandam-kannauj-news-knp5264666198","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह से खराब एंबुलेंस हो गईं कंडम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह से खराब एंबुलेंस हो गईं कंडम
विज्ञापन
जिला अस्पताल में खड़ीं कंडम एंबुलेंस।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सरकारी अस्पताल में मरीजों को पहुंचाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई हैं। गंभीर मरीजों को 108 व गर्भवती महिलाओं को102 एंबुलेंस की सेवा उपलब्ध कराई जाती है। सही तरीके से रख-रखाव न होने से तमाम एंबुलेंस स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य स्थानों पर कबाड़ की स्थिति में पहुंच गई हैं। जिला अस्पताल में करीब चार माह से छह एंबुलेंस खुले आसमान के नीचे खड़ी हैं। इनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है। एंबुलेंस के नोडल प्रभारी का कहना है कि खराब एंबुलेंस को शव वाहन बनाए जाने की शासन की कार्ययोजना है।
जिला अस्पताल में सरकारी क्वार्टर के पास करीब चार माह से 108 नंबर की छह एंबुलेंस खड़ी हैं। इनके टायर खराब हो गए हैं। खड़े रहने से दूसरी कमियां भी हो गई हैं। यह एंबुलेंस इस समय कबाड़ की स्थिति में हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.यूसी चतुर्वेदी का कहना है कि एंबुलेंस के जिले में नोडल प्रभारी नियुक्त हैं। वही एंबुलेंस के रख-रखाव को देखते हैं।
खराब एंबुलेंस को शव वाहन बनाया जाएगा
एंबुलेंस के नोडल प्रभारी नितिन ने बताया कि 108 नंबर की छह एंबुलेंस करीब साढ़े तीन लाख किलोमीटर चल चुकी हैं। इससे इन्हेंकरीब चार माह पहले खड़ा करा दिया गया था। शासन ने इनके स्थान पर दूसरी एंबुलेंस उपलब्ध करा दी हैं। मरम्मत के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह निर्देशों के तहत कार्य कर रहे हैं। इनकी मरम्मत कराए जाने के निर्देश नहीं मिले हैं। खराब एंबुलेंस को ठीक कराकर शव वाहन के रूप में उपयोग क रने के प्रस्ताव पर विचार चल रहा है।