फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Centre crowd gathering around

केंद्र के आसपास जमा रही भीड़

Sat, 10 Oct 2015 12:30 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 10 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Centre crowd gathering around

आचार संहिता का पालन कराने को बूथ पर तैनात पुलिस

विज्ञापन
फोर्स ने सुस्ती बरती, इसलिए दो सौ मीटर के दायरे में वोटरों को ढोकर लाने वाली बाइकें खड़ी रहीं।

वोट डालने के बाद वोटरों और असरदार उम्मीदवारों के प्रचारकों की भीड़ केंद्रों के बाहर पूरे दिन डटी रही। तिलपई डिगसरा में पुलिस टीम के पहुंचने के बावजूद मतदान केंद्र के बाहर झुंड बनाए अराजकतत्व खड़े रहे। अफसरों के दौरे के वक्त उन्हें खदेड़ दिया गया, पर अफसरों का काफिला जाने के बाद भीड़ फिर मतदान केंद्र के गेट के बाहर डट जाती।

अनौगी मतदान केंद्र से 50 मीटर के दायरे में सैकड़ों की भीड़ व दर्जनों बाइकें खड़ी रहीं, पर उन्हें हटाने की जरूरत सुरक्षा कर्मियों ने नहीं समझी। यही हाल अधिकांश मतदान केंद्रों पर रहा। चुनाव आयोग और डीएम का 200 मीटर के दायरे में भीड़ न इकट्ठा करने संबंधी फरमान का असरदार लोग मखौल उड़ाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed