{"_id":"5904d6264f1c1b342bc0c8e6","slug":"ceiling-collapsed-in-a-closed-house-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर में आग से छत ढही ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद घर में आग से छत ढही
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sat, 29 Apr 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
जला घर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के तिसौली के चचेरी बहन की शादी में पूरे परिवार के साथ शामिल होने गए युवक के बंद घर में अचानक आग लग गई। नगदी के अलावा लाखों रुपये का सामान राख हो गया। मकान की छत पर ढह गई। घंटों मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। पूर्व प्रधान व राजस्व अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया है।
विज्ञापन
तिसौली गांव निवासी रामनरेश शुक्रवार की देर शाम चाचा खुशीवीर की पुत्री गायत्री देवी की शादी में शामिल होने अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी, पुत्र विकास, दीपक व सुधांशु, जितेंद्र, पुत्री प्रियंका, प्रांशी व मुस्कान के साथ घर में ताला बंदकर शामिल होने गए थे। बारात देर शाम दरवाजे पर पहुंचने के बाद बारातियों की आवभगत चल रही थी। रात करीब 12 बजे जयमाल के समय मकान में आग लग गई। आग की लपटे देख बाराती और जनाती शोर मचाते हुए भाग निकले। जयमाल कुछ देर के लिए स्थगित हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। गांव के वंशीलाल का नलकूप चलवाकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
रामनरेश के अनुसार आग से पांच हजार रुपये नगद, पत्नी के जेवर, बच्चों की किताबें, कापी के अलावा खाने पीने का सामान समेत लगभग 3.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पूर्व ग्राम प्रधान राम निवास यादव ने क्षेत्रीय लेखपाल यज्ञत्त को सूचना दी। शनिवार की सुबह लेखपाल ने नुकसान का जायजा लिया और आर्थिक सहायता के लिए रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है।
विज्ञापन