फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   CDO found fault in the construction of RRC center itself

Kannauj News: सीडीओ को आरआरसी सेंटर निर्माण में ही मिली खामी

Tue, 02 Apr 2024 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 02 Apr 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
CDO found fault in the construction of RRC center itself
तेराजाकेट। गांव सभा की आमदनी बढ़ाने व साफ सफाई को बढ़ावा देने के लिए गांवों में आरआरसी सेंटरों का निर्माण कराया जा रहा है। मंगलवार को निरीक्षण करने पहुंचे सीडीओ को ग्राम पंचायत तेराजाकेट के आरआरसी सेंटर के निर्माण में कई खामियां मिलीं।
विज्ञापन

अमर उजाला के मंगलवार में आरआरसी सेंटरों की खबर का संज्ञान लेते हुए सीडीओ सीडीओ राम कृपाल चौधरी, डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद व बीडीओ मनोज गुप्ता तेराजाकेट के आरआरसी सेंटर का निरीक्षण करने मंगलवार दोपहर पहुंचे पर सेंटर बंद मिला। कारण पूछने पर ग्राम प्रधान रामराज ने बताया कि कर्मचारी भोजन करने गए थे। सेंटर में बनाए गए कूड़ा टैंक भी मानक के अनुरूप नहीं मिले। सीडीओ ने बताया कि इन सेंटर में कूड़ा से बर्मी कंपोस्ट खाद बनाकर बिक्री होगी। साथ ही कूड़ा संग्रहित करने के लिए प्रति घर से 30 रुपये की राशि जमा कराई जाएगी। इससे गांव पंचायत की आमदनी बढ़ेगी। इसी धनराशि से आरआरसी सेंटर पर काम करने वाले कर्मचारियों को मानदेय दिया जाएगा। बीडीओ ने बताया कि तालग्राम विकास खंड की सात ग्राम पंचायत तेराजाकेट, पनगवां, तालग्राम देहात, अमोलर, ऊंचा, मझपुर्वा तथा डुंडवा बुजुर्ग में आर आर सी (रिसोर्स रिकवरी सेन्टर) बने हुए हैं। निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत रवि प्रताप सिंह, सचिव अशोक यादव समेत कई ग्रामीण व सेंटर कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed