फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   CCVO instructed to rectify the deficiencies

Kannauj News: सीसीवीओ को खामियां को दुरुस्त करने के निर्देश

Fri, 27 Feb 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
CCVO instructed to rectify the deficiencies
कन्नौज। मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी ने विभागीय कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से गुरुवार को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं और अभिलेखों का गहन अवलोकन किया। सीडीओ को निरीक्षण में पशु पालन विभाग कार्यालय में लिपिकों की सेवा पुस्तिका और जीपीएफ बुक अधूरी मिली। कमियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी कमियों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ ने पशु पालन विभाग का निरीक्षण किया। सीडीओ ने निरीक्षण के दौरान पशु पालन विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति जानी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सरदूल सिंह को शत-प्रतिशत योजनाओं की प्रगति करने के निर्देश दिए। हालांकि सीवीओ कार्यालय में अच्छा मिला। उन्होंने कार्यालय की प्रशंसा की। निरीक्षण के दौरान सभी लिपिकों की सेवा पुस्तिका और जीपीएफ बुक अधूरी मिली। अधूरी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। फाइलों का रखरखाव सही नहीं मिला। वहीं, लिपिक गजेंद्र कुमार का मार्च माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि कई अधिकारी सेवा पुस्तिका में हस्ताक्षर कर देते हैं पर तारीख नहीं डालते हैं। यह नियम के खिलाफ है। इसके बाद सीवीओ ऑफिस के बाहर उनको बिजली के तार लटकते मिले। उन्होंने संबंधित को निर्देश दिए कि परिसर में लटकते तारों को सुरक्षित कराए जाएं। 28 फरवरी को सीडीओ उद्यान विभाग और भूमि संरक्षण विभाग का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण को लेकर दोनों विभागों में तैयारी चल रही है। सीडीओ ने कहा कि कई बार अधिकारियों और कर्मचारियों ने जिला विकास अधिकारी से इज्जतघर सही करवाए जाने की बात कही। कई बार इज्जतघर में पानी की समस्या है। इससे अधिकारी और कर्मचारी परेशान हैं। सीडीओ ने कहा कि विकास भवन के सभी इज्जतघर सही कराए जाएंगे। इसको लेकर रणनीति बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed