{"_id":"580a5f4e4f1c1b672c7061ae","slug":"cctns-first-place-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीएनएस में कन्नौज का पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीएनएस में कन्नौज का पहला स्थान
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीएनएस के तहत सदर कोतवाली में कंप्यूटर पर फीडिंग करता पुलिस जवान।
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में सीसीटीएनएस के तहत सबसे पहले फीडिंग करने के मामले में कन्नौज की सदर कोतवाली ने प्रथम स्थान हासिल किया है। कंप्यूटर फीडिंग करने वाले चार पुलिस जवानों और उनके प्रभारी को क्रमश: पांच-पांच हजार रुपये देकर एसपी ने पुरस्कृत किया है। प्रदेश सरकार ने थाना और कोतवालियों को भी आनलाइन कर दिया है। एसपी दिनेश कुमार पी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को सभी काम मैनुअल पर न करके सीधे कंप्यूटर पर करने के निर्देश दिए थे।
इसके तहत जिले की सदर कोतवाली का काम पूरे प्रदेश में सराहनीय पाया गया। यहां पर पुलिस जवानों की रवानगी से लेकर वापसी और एनसीआर सहित अपराधियों के रिकार्ड सब कंप्यूटर में ही पाए गए। एसपी ने इस कार्य के लिए सदर कोतवाली के सीसीटीएनएस प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश चंद्र पांडे व कंप्यूटर पर फीडिंग करने वाले पुलिस जवान मंजीत कुमार, सोनी राम, प्रमोद कुमार, अशोक कुमार को पांच हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया।
इस कार्य पर जहां प्रदेश में कन्नौज का नाम रोशन हुआ है। वहीं जिले में सदर कोतवाली पुलिस की सराहना हुई है। एसपी दिनेश कुमार पी ने जिले की सभी थाना कोतवालियों में सभी कामों को सीसीटीएनएस के तहत करने के निर्देश दिए हैं।