फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   CCA team became champion by defeating St.

Kannauj News: सीसीए की टीम सेंट जेवियर्स को हराकर बनी चैंपियन

Mon, 15 Jan 2024 02:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 15 Jan 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
CCA team became champion by defeating St.
कन्नौज। शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में चल रही स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब छिबरामऊ के सीसीए की टीम ने जीत लिया। रविवार को कड़ाके की सर्दी में खेले गए खिताबी मुकाबले में उसने सेंट जेवियर्स की टीम को शिकस्त दी। विजेता टीम को आयोजन समिति ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन



कन्नौज क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने कड़ाके की सर्दी के बीच जोरदार प्रदर्शन किया। मैच का टॉस जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संरक्षक संजय सामवेदी ने कराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीसीए छिबरामऊ की टीम ने 98 रन बनाए। इसमें सीसीए के बल्लेबाज आयुष ने 45 रन बनाए। सेंट जेवियर्स की ओर से गेंदबाज आरुष द्विवेदी ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में उतरी सेंट जेवियर्स की टीम लक्ष्य को हासिल करने से 16 रन चूक गई। सेंट जेवियर्स की ओर से शशिकांत ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। अंतिम ओवर में जीत के लिए 22 रनों की जरूरत थी पर सिर्फ छह रन ही बन सके। इस तरह सीसीए छिबरामऊ की टीम ने 16 रनों से खिताब जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पवन त्रिवेदी, आनंद मिश्रा, ममतेश तिवारी, गुफरान हुसैन, शुभम दुबे, साजिद इस्लाम, मोहमद कमर आदि मौजूद रहे।



पुलिस और अतर एसोसिएशन का मैच नहीं हुआ
रविवार को बोर्डिंग ग्राउंड में ही पुलिस प्रशासन और अतर एसोसिएशन के बीच मैत्री मैच प्रस्तावित था। इसका एलान भी हो चुका था। आखिरी समय में यह मुकाबला रद्द हो गया। कन्नौज क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन त्रिवेदी के मुताबिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी मकर संक्रांति के आयोजन में लगने से मुकाबला रद्द करना पड़ा। चूंकि अतर एसोसिएशन की टीम की तैयारी पूरी थी, इसलिए पस में ही टीम बनाकर मैत्री मुकाबला खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed