फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cattle Safari will be made in the city of perfume

इटावा के लायन सफारी की तर्ज पर इत्रनगरी में बनेगी कैटल सफारी

Sat, 30 Apr 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Cattle Safari will be made in the city of perfume
कन्नौज। सब कुछ अच्छा रहा तो इत्र नगरी में कैटल सफारी बनाया जाएगा। इसके लिए जिले में 50 से 80 एकड़ जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। कैटल सफारी बनने से अन्ना मवेशियों से निजात मिलेगी। सड़कों पर हादसों में कमी भी आएगी।
विज्ञापन

कैटल सफारी में अन्ना मवेशियों के घूमने, ग्रास लैंड यानी चारागाह, पानी के टैंक, छायादार पेड़ और टिनशेड की व्यवस्था होगी।
प्रभारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शल्या बताते हैं कि कैटल सफारी इटावा की लायन सफारी की तरह बनेगी। इटावा में शेर रहते हैं तो यहां कैटल में अन्ना पशु रखे जाएंगे। पशुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। 15 मई कर प्रशासन से जमीन मिलने की उम्मीद है। इसके बाद काम तेजी से शुरू होगा। इसमें छह सौ से आठ सौ तक मवेशियों को रखा जाएगा।
विज्ञापन

गोशालाओं की स्थिति
62 गोशाला और आश्रय स्थल
6254 मवेशी संरक्षित
51 अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल
03 कांजी हाउस
02 वृहद गोशालाएं
02 कान्हा उपवन
04 पंजीकृत व अपंजीकृत गोशालाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed