फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cattle died in a fire in the cattle shed, straw and grain were burnt.

Kannauj News: पशु बाड़े में लगी आग मवेशी की मौत, भूसा-अनाज जला

Sun, 14 Dec 2025 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Cattle died in a fire in the cattle shed, straw and grain were burnt.
तिर्वा। पशु बाड़े में शुक्रवार की देर रात आग लगने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। रात होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे एक मवेशी की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया। साथ की बाड़े में रखा भूसा व अनाज भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

ठठिया क्षेत्र के ग्राम हरिजनपुरवा में निवासी मुशर्रफ अली ने बताया कि देररात उसके गांव स्थित पशु बाड़े में आग लग गई। आग लगने की जानकारी होने पर उसने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया पर आग बढ़ती चली गई। सूचना पर थाना प्रभारी देवेश पाल सिंह मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलाया। फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। पीड़ित को उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed