फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Car tire burst on expressway, businessman's wife dies

एक्सप्रेस वे पर कार का टायर फटा, व्यवसायी की पत्नी की मौत

Sun, 06 Jun 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Car tire burst on expressway, businessman's wife dies
कन्नौज/ठठिया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार की सुबह टायर फट जाने से कार पलट गई। इस हादसे में आगरा के व्यवसायी की पत्नी की मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

आगरा जिले के दिल्ली गेट आफीसर्स कॉलोनी निवासी अतुल जैन का पब्लिकेशन का काम है। इनकी पत्नी स्वाती (40) अपनी इनोवा कार से लखनऊ स्थित मायके जा रही थीं। कार सेक्टर एक गोदला (थाना जगदीशपुरा) निवासी चालक तरुण चला रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ठठिया थाना क्षेत्र के बहसुइया गांव के पास अचानक कार का टायर फट गया।
विज्ञापन

स्पीड अधिक होने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। गंभीर रूप से घायल स्वाती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक तरुण की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हादसे की सूचना स्वाती के परिजनों को सूचना दी। स्वाती का मायका लखनऊ में है। इनके पिता एनके जैन पेशे से डॉक्टर हैं। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही सदर विधायक अनिल दोहरे मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

इनके साथ सपा नेता बउवन तिवारी भी थे। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचे। सदर विधायक ने बताया कि उन्हें सपा मुखिया अखिलेश सिंह यादव के निजी सचिव ने हादसे की जानकारी दी थी। तब तक आगरा से परिजन और जिले के परिवार के परिचित लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। महिला की मौत से परिजन का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed