फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   car pakadi

उत्तराखंड से कछुआ लेकर जा रही कार पुलिस ने पकड़ी

Sun, 09 Jan 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
car pakadi
car pakadi - फोटो : CHIBRAMAU
तेराजाकेट। एक दुकान पर मरम्मत के लिए खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार में शुक्रवार रात पुलिस ने चार बोरियों में रखे 190 कछुए पकड़े। उत्तराखंड के नंबर की इस कार में बैठे एक किशोर को हिरासत में ले लिया गया जबकि दो युवक भाग निकले। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। कछुओं को वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के नंबर की एक स्विफ्ट डिजायर कार गुरुवार रात जीटी रोड पर सराय दौलत गांव के पास एक होटल पर रुकी। कार सवार खाना खाने के बाद चलने के लिए निकले तो कार स्टार्ट नहीं हुई। शुक्रवार को दिन मे ई-रिक्शा से खींचकर कार को मिस्त्री की दुकान पर लाया गया। कार ठीक न होने पर दो व्यक्ति होटल पर खाना खाने चले गए और एक किशोर को कार मे बैठा दिया। रात में युवक कार से कछुआ भरी बोरियों को निकाल कर ठिकाने लगाने का प्रयास कर रहे थे, तभी हाईवे के निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को संदेह हो गया। श्रमिकों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों बोरी बरामद कर ली।
विज्ञापन

बोरियों में 190 कछुए रखे थे। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया। किशोर ने अपने को रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर का निवासी बताया। हालांकि दोनों युवक भाग निकले। कछुए मिलने की सूचना पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को दी। जिस पर वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार व धीरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया। कछुओं को वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीटी रोड चौड़ीकरण कार्य रात में चल रहा था। आधी रात को जब कार सवारों ने कछुआ को ठिकाने लगाने के लिए एक बोरी कार से नीचे उतारी तो हाईवे कर्मचारियों को उसमें शव होने का शक हुआ। पूछने पर गोलमोल जवाब मिला। जिस पर हाईवे कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी।

car pakadi

car pakadi- फोटो : CHIBRAMAU

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed