फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Car overturns on expressway, three injured

एक्सप्रेसवे पर कार पलटी, तीन घायल

Sun, 08 Aug 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Car overturns on expressway, three injured
Car overturns on expressway, three injured - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कानपुर से जयपुर जा रही कार रविवार शाम अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में तीन घायल हो गए। यूपीडा कर्मचारियों ने सीएचसी भर्ती कराया।
विज्ञापन

जयपुर के थाना सामोद के गांव टिकरिया निवासी कार चालक मोहन लाल यादव (32) कानपुर से वापस जयपुर जा रहे थे। साथ में गांव के भूरालाल यादव (35) और थाना सामोद अमरापुर निवासी बनवारी लाल शर्मा (40) भी थे।
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के बेहटा गांव के पास पहुंचते ही रविवार शाम तेज रफ्तार कार बारिश के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। जिसमें तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया और एनसीसी गश्ती दल मौके पर पहुंचा। घायलों को सीएचसी सौरिख भेजा। जहां से घायलों को सैफई रेफर कर दिया गया है। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से टोला प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed