{"_id":"60047dda8ebc3e2c56047907","slug":"car-makainik-ke-bete-ne-kiya-top-kannauj-news-knp606566715","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार मैकेनिक की बेटी ने बीआरआईटी परीक्षा में किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार मैकेनिक की बेटी ने बीआरआईटी परीक्षा में किया टॉप
car makainik ke bete ne kiya top
- फोटो : CHIBRAMAU
Link Copied
छिबरामऊ। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई में पढ़ रही नगर के कार मैकेनिक की बेटी ने बैचलर ऑफ रेडियोलॉजी इमेजिंग टेक्नोलॉजी (बीआरआईटी) परीक्षा में टॉप कर नगर का नाम रोशन किया है। छात्रा की इस उपलब्धि से नगर के लोग खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला ग्रेसीगंज के पूर्व सभासद व साल 2017 में चेयरमैन चुनाव में सपा के प्रत्याशी रहे रहीस अहमद की बेटी सैफी मंसूरी उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई में बीआरआईटी की छात्रा है। पहले साल में छात्रा ने 75.2 फीसदी अंक पाकर टॉप किया है। छात्रा की इस उपलब्धि से परिजन गदगद है। सैफी मंसूरी के पिता रहीस अहमद नगर में कार मैकेनिक है। रहीस अहमद ने बताया कि उनकी बेटी शुरू से ही पढ़ाई में अच्छी रही। नगर से ही इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद उसका दाखिला साल 2019-20 में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई में कराया था। छात्रा का कहना है कि तीन साल तक बीआरआईटी करने के बाद वह लखनऊ या दिल्ली से एमआरआईटी की पढ़ाई करेगी। रहीस अहमद बताते हैं कि जब बेटी का दाखिला मेडिकल में कराया था तो उनके परिजनों व रिश्तेदारों ने विरोध किया था। आज उनकी बेटी की सफलता ने सभी को गलत साबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।