फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Car lost control and hit divider, two injured

Kannauj News: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, दो घायल

Sun, 20 Jul 2025 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Car lost control and hit divider, two injured
सौरिख। दिल्ली से लखनऊ जा रही कार शनिवार सुबह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर एक्सप्रेसवे पर पलट गई। दुर्घटना में कार सवार दो लोग घायल हो गए। चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची यूपीडा टीम ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। नई दिल्ली के पहाड़गंज थाना क्षेत्र के करीमगंज निवासी दानिश खान, साथी सिद्दीक के साथ कार से दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे। सौरिख क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 156 पर सुबह 5.30 बजे तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर एक्सप्रेसवे पर पलट गई। दुर्घटना में कार सवार दोनों लोग घायल हो गए। चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह, सहायक सुरक्षा अधिकारी आरपी कनौजिया टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed