{"_id":"58012a9c4f1c1b210328e035","slug":"car-collision-death-of-father-daughter-granddaughter-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से पिता की मौत, पुत्री, नातिन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से पिता की मौत, पुत्री, नातिन घायल
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज।
Updated Sat, 15 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खाई में गिरी निजी बस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जेल रोड पर अपने दामाद से जेल में मिलाई कर वापस लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्री और दो नातिन को वैन ने टक्कर मार दी। जिससे सभी घायल हो गए। सभी को निजी वाहन द्वारा जिला अस्पताल भेज गया। जहां पिता को मृत घोषित कर दिया गया।
श्ुाक्रवार को दोपहर दो बजे के करीब गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के भज्जापुर्वा गांव निवासी रामपाल (40) पुत्र तुलाराम अपनी पुत्री आरती (30) नातिन प्रेमलता (7) व हेमलता (5) को बाइक पर बैठाकर अपने दामाद जितेंद्र प्रसाद से जेल में मिलाई करने गए थे। मिलाई करने के बाद बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही बाइक लेकर प्रतापपुर गांव के पास पहुंचे तभी जलालाबाद से अनौगी की ओर जा रही वैन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दूर जा गिरे।
दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। दुर्घटना देख आस-पास ख्ेातों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। वहीं सूचना पर चीता मोबाइल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तत्काल सभी घायलों को निजी साधन से जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान रामपाल को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में भर्ती आरती को गंभीर चोट लगी है। वहीं हेमलता का पैर टूट गया और प्रेमलता के भी कई चोटें आई है। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।