{"_id":"65c13462153cf8cf470ba256","slug":"car-collides-with-divider-one-dead-five-injured-kannauj-news-c-12-knp1008-570087-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, पांच घायल
Tue, 06 Feb 2024 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। कानपुर से आगरा जा रही कार रविवार रात अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार सवार एक ही परिवार के एक युवक की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। हादसे का कारण चालक को नींद आना बताया जा रहा है।
कल्याणपुर 116-बरसाइपुर निवासी सुधीर सिंह (40) परिवार के साथ कार से आगरा जा रहे थे। वह कार स्वयं चला रहे थे। कार में पत्नी अनीता यादव (32), पुत्र पीयूष (13), आयुष (14), भाई हुर्री यादव (30), कानपुर देहात, रसूलाबाद के कटका भजन निवासी उनका साला लवकुश (25) भी था। पुलिस के मुताबिक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मुसाफिरपुर गांव के पास रविवार रात करीब एक बजे के सुधीर को झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी लोगों को चोटें आई हैं। यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया व थाना पुलिस ने घायल अनीता, पीयूष, आयुष, हुर्री यादव, लव कुश को पीजीआई सैफई भेजा। सैफई में इलाज के दौरान लवकुश की मौत हो गई। कार को पुलिस ने कब्जे में लिया है।