फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Car collided with divider, two injured

कार डिवाइडर से टकराई, दो घायल

Wed, 28 Jul 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Car collided with divider, two injured
क्षतिग्रस्त कार को उठाने के लिए पहुंची क्रेन। - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। दिल्ली से लखनऊ जा रही कार बारिश के चलते अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। चालक समेत दो लोग घायल हो गए। एनसीसी ( नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड), यूपीडा गश्ती दल के कर्मचारियों ने प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन

लखनऊ के गोमती नगर में विभूति खंड 1402, रोहतास रेजिडेंशियल टावर निवासी नागेंद्र सिंह(35) दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे। साथ में सेक्टर-19, नोएडा निवासी चंद्रपाल सिंह(45) भी थे। बुधवार दोपहर लगभग ढाई बजे ओवर स्पीड और बारिश से कार बीच के डिवाइडर के बाद सुरक्षा रेलिंग से टकरा गई। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों लोगों को चोट लगी।
विज्ञापन

सूचना पर सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह, सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा के निकवा कट पर खड़ा कराया गया। दूसरी कार से दोनों लोगों को लखनऊ भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed