फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Car caught fire due to short circuit, vehicle owner scorched

Kannauj News: शॉर्ट सर्किट से कार में लगी आग, वाहन स्वामी झुलसा

Thu, 04 May 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 04 May 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Car caught fire due to short circuit, vehicle owner scorched
छिबरामऊ। क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर कीरत में शॉर्ट सर्किट से कार में आग लग गई। कार से कागजात निकालने के प्रयास में वाहन स्वामी झुलस गया। गंभीर रूप से झुलसे वाहन स्वामी को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर कीरत निवासी शिवराम सिंह (30) बुधवार को अपने घर में नहाने के लिए जा रहे थे। तभी अचानक घर में खड़ी कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कार की आग की लपटें उठती देख शिवराम सिंह कार की खिड़की खोलकर कागज निकालने के लिए पहुंचे। जिससे वह आग की चपेट में आने से झुलस गए। इसके अलावा वहां पर बंधी दो भैंसें भी आग की चपेट में आ गईं। जब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। परिजनों ने शिवराम सिंह को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि शिवराम सिंह खेतीबाड़ी करता है। उसने दो साल पहले अपने उपयोग के लिए कार खरीदी थी, जिसमें शॉर्ट सर्किट से आग लगने से यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed