{"_id":"5700fdcf17f042c844b8906e30f321bd","slug":"candidates-and-supporters-husband-moved-brick-stone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी पति और समर्थकों में चले ईंट पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी पति और समर्थकों में चले ईंट पत्थर
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Wed, 14 Oct 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
तालग्राम क्षेत्र के गांव बेहटा में बने मतदान केंद्र
विज्ञापन
पर मंगलवार की शाम मतदान खत्म होने के बाद मतपेटी सील होते वक्त प्रत्याशी
के पति का दूसरे प्रत्याशियों के समर्थकों से विवाद हो गया। इस पर
गालीगलौच के बाद ईंट-पत्थर चले। इससे प्रत्याशी के पति समेत एक अन्य युवक
चुटहिल हो गया।
मंगलवार की शाम करीब पांच बजे बेहटा बूथ पर जिला पंचायत सदस्य पद की उम्मीदवार सुमन यादव के पति बृजकिशोर यादव उर्फ झंडू सिंह पहुंचे। उस वक्त मतपेटियां सील की जा रही थीं। किसी बात को लेकर प्रत्याशी के पति भड़क गए और गालीगलौच करने लगे। इससे भाजपा समर्थित प्रत्याशी पूनम भदौरिया के समर्थक खफा हो गए।
इसके बाद दोनों ओर से गालीगलौज के बाद ईंट-पत्थर चलने लगे। इससे झंडू सिंह की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं उनके व एक समर्थक के चोटें भी आईं। इससे केंद्र पर भगदड़ मच गई। सुरक्षा कर्मियों ने पोलिंग पार्टी को सुरक्षा घेरे में लेकर बक्से सील कराए। बाद में फोर्स के पहुंचने पर झगड़ा कर रहे लोग भाग गए।