फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Camp organized in Bahsuiya; 44 patients examined.

Kannauj News: बहसुइया में लगाया शिविर, 44 मरीजों की जांच

Fri, 25 Sep 2026 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Camp organized in Bahsuiya; 44 patients examined.
ठठिया। उमर्दा ब्लॉक क्षेत्र के बहसुइया, खुमानपुरवा और समरपुरवा गांव में डेंगू व बुखार के बढ़ते मामलों के बीच गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य कैंप लगाया। डॉ. अमृत सिंह के नेतृत्व में बहसुइया गांव पहुंची टीम ने शिविर लगाकर 44 मरीजों की जांच की। ग्रामीणों को दवा और चिकित्सकीय सलाह दी गई, इससे काफी राहत मिली। शिविर के दौरान ग्रामीणों ने गांव की सफाई व्यवस्था और मच्छररोधी दवा के छिड़काव न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

क्षेत्र में बढ़ते वायरल के मामलों की अनदेखी पर अमर उजाला ने 24 सितंबर के अंक में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य टीम ने गांव में कैंप लगाया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में तीन साल से नियमित रूप से दवा का छिड़काव नहीं कराया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि डेंगू और बुखार के मामले सामने आने के बाद गांव में विशेष सफाई अभियान चलाने, नालियों की सफाई कराने और जलभराव वाले स्थानों पर मच्छररोधी दवा का छिड़काव कराने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से डेंगू और वायरल बुखार की स्थिति को देखते हुए नियमित स्वास्थ्य शिविर लगाने तथा संबंधित विभागों से सफाई और दवा छिड़काव की व्यवस्था कराने की मांग की है। डॉ. अमृत सिंह ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed