फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   came out among the showers

फुहारों के बीच निकली शोभायात्रा पर हुई पुष्पवर्षा

Tue, 11 Oct 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
came out among the showers
फोटो 15- वाल्मीकि के साथ लव कुश की झांकी निकालते कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम। महर्षि वाल्मीकि सेवा समिति के तत्वावधान में वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में रविवार रात कस्बा में धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

यात्रा में शामिल झांकियों ने लोगों का मनमोह लिया। आस्था के चलते बारिश भी लोगों के कदम नहीं रोक सकी।
नौसरा रोड स्थिति महर्षि वाल्मीकि मंदिर से हवन व यज्ञ के बाद शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। भाजपा महिला मोर्चा जिला अरुणा कुमारी शाक्य और जीतू तिवारी ने भगवान गणेश की आरती उतारी।

सेवा समिति के अध्यक्ष अमन वाल्मीकि ने कहा कि आज भी महर्षि वाल्मीकि की शिक्षा सभी वर्ग के लिए प्रासंगिक है।
उन्होंने सभी वर्ग को साथ लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। शोभा यात्रा बस स्टाप, गांधी नगर, होली मोहल्ला, बजरिया, बरगदिया, गढी गोखर, बडा बाजार, शिवाला मंदिर होते हुए वाल्मीकि मंदिर में समापन हो गई।
विज्ञापन

शोभा यात्रा में राधा-कृष्ण, राम-सीता, शंकर-पार्वती, भगवान श्रीगणेश, लव-कुश, आदि झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन दिनेश सिंह यादव, रामबीर, कैलाश, सुभाष, संतराम, राकेश, राजा, अर्जुन, वीरेंद्र, अभय और रिंकू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed