{"_id":"5e3b07118ebc3ee5b3303d43","slug":"byootee-paarlar-se-dulhan-lene-ja-rahe-jeeja-kee-haadase-mein-maut-kannauj-news-knp542752537","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यूटी पार्लर से दुल्हन लेने जा रहे जीजा की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यूटी पार्लर से दुल्हन लेने जा रहे जीजा की हादसे में मौत
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे रंजीत कुमार के परिजन।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। रिश्ते में लगने वाली साली को जयमाल के लिए ब्यूटी पार्लर से लेने जा रहे जीजा की हादसे में मौत हो गई। इससे वैवाहिक समारोह में सन्नाटा पसर गया। गमगीन माहौल में वैवाहिक रस्में पूरी हुईं।
तिर्वा कोतवाली के गांव दौलतपुर निवासी रंजीत कुमार (26) पुत्र रामचंद्र की पत्नी की बुआ की बेटी पूजा निवासी नंदपुर की मंगलवार को बरात आई थी। वह तिर्वा के एक ब्यूटी पार्लर में गई थीं। रात करीब 10 बजे जयमाल की रस्म से पहले रंजीत कुमार बाइक से लेने तिर्वा जा रहे थे। नंदेपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान रात करीब दो बजे मौत हो गई। रंजीत की मौत से कोहराम मच गया। खुशियों की जगह चीख-पुकार मचने लगी।
मृतक के पिता ने बताया कि रंजीत खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तिर्वा सीओ सुबोध कुमार जायसवाल ने बताया कि मृतक हेलमेट नहीं लगाए था। अगर हेलमेट लगाया होता तो हादसे में जान बच सकती थी।