{"_id":"643c457c89e8748332031d24","slug":"buy-nomination-papers-in-kannauj-chibramau-and-tirwa-tehsils-from-today-kannauj-news-c-12-1-183400-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: लीड\n\nकन्नौज, छिबरामऊ व तिर्वा तहसील में आज से खरीदें नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: लीड कन्नौज, छिबरामऊ व तिर्वा तहसील में आज से खरीदें नामांकन पत्र
Mon, 17 Apr 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्र खरीदने व दाखिल करने को बेताब दिख रहे संभावित दावेदारों को आज से सदर कन्नौज, तिर्वा व छिबरामऊ तहसील में सुविधा मिलेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्थानीय स्तर पर सार्वजनिक सूचना भी जारी कर दी है। हालांकि 17 अप्रैल को पहले दिन नामांकन पत्रों की बिक्री ही होगी।
रविवार को दोपहर कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत शुक्ल ने नगर निकाय चुनाव के कार्यक्रम का औपचारिक ऐलान किया। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद कन्नौज व नगर पंचायत समधन चेयरमैन पद को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। नगर पालिका परिषद गुरसहायगंज व छिबरामऊ, नगर पंचायत तालग्राम, सौरिख व नगर पंचायत सिकंदरपुर चेयरमैन पद को अनारक्षित रखा गया है। तिर्वा गंज नगर पंचायत चेयरमैन सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए तय हुई है।
उन्होंने बताया कि सदर तहसील में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष व 25 सभासद पद के लिए 17 से 24 अप्रैल तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। छिबरामऊ तहसील में नगर पालिका परिषद छिबरामऊ के अलावा गुरसहायगंज, नगर पंचायत सौरिख, सिकंदरपुर, समधन और तालग्राम के चेयरमैन व सभासद पदों के लिए पर्चे दाखिल होंगे। तिर्वा तहसील में तिर्वागंज नगर पंचायत के चेयरमैन व सभासद पदों के लिए नामांकन जमा होंगे। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह व सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बिनीत कटियार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
चुनाव प्रभावित करने पर लगेगी रासुका
एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराया जाएगा। यदि चुनाव प्रभावित करने का किसी ने प्रयास किया तो उस पर रासुका की कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, एनडीपीएस, शस्त्र व वाहनों की जांच की प्रक्रिया व कार्रवाई की जा रही है।