फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bus overturns after running over sack of maize fallen from truck, two dead

Kannauj News: ट्रक से गिरी मक्का की बोरी पर चढ़कर पलटी बस, दो की मौत

Fri, 10 May 2024 02:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Bus overturns after running over sack of maize fallen from truck, two dead
तिर्वा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ठठिया थाना क्षेत्र के होलेपुर गांव में मक्का से भरा ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। ट्रक पर लदी मक्का की बोरियां एक्सप्रेसवे पर फैल गईं। तभी बिहार से दिल्ली जा रही सवारियों से भरी बस एक बोरे पर चढ़कर पलट गई। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। 27 सवारियां घायल हो गईं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बिहार से मक्का की बोरियां लेकर ट्रक हरियाणा जा रहा था। गुरुवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर होलेपुर गांव के पास आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करते समय ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। उसमें लदी मक्का की बोरियां एक्सप्रेसवे पर फैल गईं।
विज्ञापन

उसी समय पीछे से आई बस भी एक बोरी पर चढ़कर अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। बस में सवार 29 लोग घायल घायल हो गए। मौके पर पहुंची यूपीडा और पुलिस की टीम ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां पर डॉक्टर ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 घायलों में चार की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त बिहार के गोपालगंज निवासी अशोक कुमार (38) और कुशीनगर के पटेहरवा निवासी कपूर सिंह (35) के रूप में की। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


इनसेट
ये लोग हुए घायल
गोपालगंज के चकरपान गांव निवासी प्रांशु (15), गोपालपुर गांव निवासी चंद्रिका राय (40), मंझरिया गांव निवासी मुराद (24), पचलोरी गांव निवासी विनोद कुमार (38), महावीर (20), विष्णुपुरा गांव निवासी अनिरुद्ध कुमार (24), भूपतपुर गांव निवासी प्रकाश राय (36), आशाराम गांव निवासी अमन पांडेय (25), नवादा पपरौली गांव निवासी रमेश चंद्र (37), हथुआ गांव निवासी बूटन (35), गोपालपुर गांव निवासी विनोद कुमार (25), फुलवरिया थाना क्षेत्र के बनिया सापड़ गांव निवासी उपेंद्र कुमार (37), अमरेंद्र सिंह (32), सैनही गांव निवासी जमल अहमद (19), वथुआ बाजार गांव निवासी अशरफ अली (25), भूरे गांव निवासी शुभम सिंह (21), कुशीनगर के अवदानटोला गांव निवासी बविता देवी (35), कमलेश (40), मीरागंज के राजापुर गांव निवासी आसिफ अहमद (18), साहिल अंसारी (18), पटारिया के कोयलापुरवा गांव निवासी मुनीम (40), गोरखपुर के रासूपुर गांव निवासी सुग्रीव कुमार (35), कंपियरगंज के राकूखैर गांव निवासी कन्हैया लाल (18), रोहतक के घमड़ गांव निवासी पूजा (32), यशपाल (40), मांजपुरआरा के सिन्हा गांव निवासी चंदन सिंह (40), मिथलेश देवी (35) घायल हो गए।


इनसेट
दोनों साथियों के साथ जा रहे थे दिल्ली
बिहार निवासी ठेकेदार नगेंद्र यादव ने बताया कि कृष्णा बस सर्विस की बस से अपने 12 मजदूरों को लेकर दिल्ली जा रहे थे। हादसे में दो मजदूरों की मौत हाे गई और 10 घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed