{"_id":"68827c85b9960498360220d7","slug":"bus-drivers-license-suspended-on-55-challans-kannauj-news-c-214-1-knj1005-134643-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 55 चालान पर बस चालक का लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 55 चालान पर बस चालक का लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
कन्नौज। बस स्टेशन से बाहर निकलकर चालक ने अनुबंधित रोडवेज बस को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। यातायात विभाग के हेड कांस्टेबल ने चालक से बस को हटाने के लिए कहा पर चालक ने बस नहीं हटाई। यातायात प्रभारी ने जांच की तो पता चला कि बस के 55 चालान हो चुके हैं। प्रभारी ने गुरुवार को चालक का लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है।
सरायमीरा स्थित बस स्टेशन से बाहर निकलने के बाद चालक रोडवेज बस को सड़क के किनारे खड़ा कर देते हैं। बाहर खड़ा होने के कारण वहां जाम लग जाता है। कन्नौज-कानपुर रोड पर चलने वाले अनुबंधित रोडवेज के चालक ने बस को खड़ा कर दिया। वहां पर ड्यूटी पर तैनात यातायात के हेड कांस्टेबल ने चालक से बस हटाने के लिए कहा पर बस को नहीं हटाया। कई बार कहने के बाद भी जब चालक ने बस नहीं हटाई तो हेड कांस्टेबल ने इसकी जानकारी यातायात प्रभारी आफाक खां को दी।
यातायात प्रभारी ने देखा कि अनुबंधित बस के अब तक 55 चालान हो चुके हैं, जिसमें 49 लंबित हैं। बताया कि रोडवेज बस गोरखपुर की है और चालक का लाइसेंस औरैया से बना है। बस चालक ने हेड कांस्टेबल से अभद्रता की, जिस कारण लाइसेंस को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। गोरखपुर एआरएम को 49 लाइसेंस लंबित हाेने की रिपोर्ट भेजी जाएगी।