फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bullet hits divider on highway, sales manager dies

Kannauj News: हाईवे पर डिवाइडर से टकराई बुलेट, सेल्स मैनेजर की मौत

Sun, 15 Feb 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bullet hits divider on highway, sales manager dies
कन्नौज। अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर शनिवार भोर मानपुर अंडर बाईपास के निकट चालक को झपकी आने से बुलेट अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बुलेट पर सवार कानपुर निवासी निजी कंपनी के सेल्स मैनेजर की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजन को दी।
विज्ञापन


कानपुर के आईआईटी के निकट नानकारी निवासी सार्थक अवस्थी (24) गाजियाबाद की एक निजी कंपनी में सेल्स मैनेजर थे। दोस्त सची विक्रम दुबे ने बताया कि सार्थक ने नई बुलेट खरीदी थी। शुक्रवार शाम परिजन से बात की और रात करीब 9.30 बजे सार्थक बुलेट से कानपुर के लिए निकले थे। सुबह करीब 3.30 बजे गुरसहायगंज पहुंचे और होटल पर चाय पीते हुए मां से बात की। वहां से निकलने के बाद सदर क्षेत्र के मानपुर अंडर बाईपास के निकट सार्थक को झपकी आ गई और बुलेट अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सार्थक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजन को दी। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


छह माह पहले पिता की हो चुकी माैत
दोस्त ने बताया कि सार्थक अविवाहित थे। परिवार में मां और एक नौ साल का भाई है। छह माह पहले सार्थक के पिता प्रताप शंकर अवस्थी का निधन हो गया था। परिवार के जिम्मेदारी सार्थक पर थी। छह माह में पति और बेटे के निधन के बाद सार्थक की मां टूट गई हैं। हर कोई यही कह रह था कि हे ईश्वर ऐसा नहीं करना था। पति के निधन के बाद बेटे का सहारा भी छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां ने रोका तो पहन लिए चार जैकेट
सार्थक के दोस्त ने बताया कि शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे के करीब वह गाजियाबाद से कानपुर के लिए निकला, तब मां से बात की थी। सर्दी होने का हवाला देते हुए मां ने रोका तो उसने चार जैकेट पहन लिए। रात साढ़े तीन बजे गुरसहायगंज में एक ढाबा पर चाय पी, तब भी मां से बात की। इसके कुछ देर बाद ही उसकी बुलेट डिवाइडर से टकरा गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed