{"_id":"682e256026707df2720b0c0d","slug":"bulldozers-run-on-private-hospitals-that-cause-death-ajay-kannauj-news-c-214-1-knj1006-130655-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत देने वाले निजी अस्पताल पर चले बुलडोजर : अजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत देने वाले निजी अस्पताल पर चले बुलडोजर : अजय
विज्ञापन
तालग्राम। गलत इंजेक्शन लगाने से निजी अस्पताल में किशोरी रुचि की मौत के मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार शाम को बेहटा गांव पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने सरकार से निजी अस्पताल पर बुलडोजर चलवाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगलराज है। हर मोर्चे पर सरकार फेल है। सरकारी अस्पताल में जब इलाज नहीं मिला, तो निजी अस्पताल में गलत इंजेक्शन लगाने से किशोरी की मौत का होना दुःखद है। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित परिजनों पर ही लाठियां चटकाईं और शव को उठाकर फेंकना एक अमानवीय कृत्य है। दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। निजी अस्पताल में यह पांचवीं घटना है। ऐसे अस्पताल पर सीएम योगी को बुलडोजर चलवाना चाहिए। उन्होंने पीड़ित राजेश गुप्ता को मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शाकिर हुसैन, विजय मिश्रा मौजूद रहे।
आज आएंगे नीरज वोरा
किशोरी की मौत पर वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष पूर्व मंत्री विधायक नीरज वोरा तथा महामंत्री अजय गुप्ता गुरुवार को सुबह दस बजे बेहटा गांव में पहुंचेंगे। यह जानकारी भाजपा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र कौशल ने दी है।