{"_id":"6478df9659ed0206ea02a0b8","slug":"bulldozer-thundered-on-temporary-encroachment-of-government-lands-kannauj-news-c-12-1-264325-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सरकारी जमीनों के अस्थाई अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सरकारी जमीनों के अस्थाई अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छिबरामऊ। नगर में फर्रुखाबाद रोड व सौ शैया जाने वाले मार्ग स्थित सरकारी जमीनों कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। गुरुवार को प्रशासन ने जेसीबी मशीन से अस्थाई अतिक्रमण ध्वस्त करा दिया, जबकि विधिक कार्रवाई के लिए स्थाई अतिक्रमण ढहाए जाएंगे।
नगर के फर्रुखाबाद रोड स्थित गाटा संख्या 518 की जमीन तथा दिलू नगला रोड पर राइस मिल के सामने बेशकीमती सरकारी जमीन है। फर्रुखाबाद रोड की सरकारी जमीन पर कुछ ने अस्थाई खोखे व टीन शेड आदि रखकर कब्जा कर रखा है, जबकि दो लोगों ने पक्के भवन निर्माण करा लिए हैं। वहीं दिलू नगला रोड स्थित गाटा संख्या 999 की 20 मीटर सड़क पर भू माफियाओं ने कब्जा कर प्लाटिंग शुरू कर दी। इस जमीन पर 40 लोगों ने नींव भरकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।
गुरुवार को एसडीएम अशोक कुमार, तहसीलदार अनिल सरोज, नायब तहसीलदार दीपक गौतम ने कोतवाली पुलिस व क्षेत्रीय लेखपाल विमल मिश्रा के साथ मौके पर पहुंचकर पैमाइश कराई। कब्जा अवैध पाए जाने पर अधिकारियों ने जेसीबी मशीन बुलाकर अस्थाई अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया। एसडीएम ने बताया कि अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई के बाद पक्के निर्माण को भी बुलडोजर से ध्वस्त कराए जाएंगे।