{"_id":"66e88e6da7ddb8281203b8a4","slug":"budha-mangal-today-temple-decorated-and-ready-kannauj-news-c-214-1-knj1006-118611-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बुढ़वा मंगल आज, मंदिर सजकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बुढ़वा मंगल आज, मंदिर सजकर तैयार
विज्ञापन
जलालाबाद-कन्नौज। दक्षिणमुखी हनुमान की भक्ति का बुढ़वा मंगल महापर्व आज है। जिले भर के प्रमुख मंदिरों के साथ साथ गली कूंचों में स्थित मंदिरों में सोमवार को पूरे दिन साज सज्जा का कार्य चलता रहा। प्रमुख मंदिरों में तो तैयारियां जबरदस्त देखी गई। देर रात तक इन मंदिरों में बजरंग बली की प्रतिमाओं के श्रंगार का कार्य चलता रहा।
कस्बा जलालाबाद के प्रमुख धार्मिक स्थल दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं में अटूट आस्था है। बजरंग सेवा समिति ने बताया बुढ़वा मंगल के पावन पर्व पर बाबा दक्षिणमुखी हनुमान जी की संगीतमयी महाआरती काव्य रामायणी राजन अवस्थी कानपुर की टीम द्वारा मंदिर का श्रंगार कानपुर के चमन गुप्ता द्वारा किया जाएगा। साथ ही रात में उरई जालौन के कीर्तनकार मुकेश मृदुल व राठ हमीरपुर की कीर्तनकार दुर्गेश नंदनी द्वारा विशाल जवाबी कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान राहुल गुप्ता, ब्रजेश द्विवेदी, सतेंद्र यादव, कन्हैया तिवारी, कमलकांत कटियार, राहुल सैनी आदि भक्त मंदिर को भव्य बनाने में लगे रहे।
श्री बाला जी हनुमान मंदिर में भजन संध्या आज
तिर्वा क्रॉसिंग के समीप स्थित श्री बालाजी हनुमान मंदिर पर मंगलवार को सुबह छह बजे श्री बालाजी महाराज का चोला श्रंगार किया जायेगा। इसके बाद मंदिर में हवन व सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। वहीं, सराय घाघ गैस एजेंसी रोड स्थित बाला जी गेस्ट हाउस में मंगलवार को भव्य धार्मिक अनुष्ठान व भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें प्रख्यात गायिका गुड़िया सलोनी अपने सुरों का जादू बिखरेंगी।