फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BSP came clean in electoral bond revelations: Mayawati

इलेक्टोरल बांड के खुलासे में पाक-साफ निकली बसपा : मायावती

Fri, 10 May 2024 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
BSP came clean in electoral bond revelations: Mayawati
कन्नौज। बसपा प्रमुख मायावती ने इलेक्टोरल बांड के मामले में अपनी पार्टी को पाकसाफ बताया है। बसपा कभी धन्ना सेठों से पैसे नहीं लेती, यह बात सुप्रीम कोर्ट के खुलासे से साफ हो चुका है। बसपा अपने कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों से मिले आर्थिक सहयोग से ही गतिविधियां संचालित करती है। भाजपा के लोग धन्ना सेठों से रुपये लेकर उनके मुताबिक नीतियां बना रहे हैं।
विज्ञापन


कन्नौज, फर्रुखाबाद और इटावा की संयुक्त चुनावी सभा में यहां पहुंचीं बसपा प्रमुख ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर कई सियासी हमले किए। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस की सरकारों ने गलत नीतियां अपनाईं, उससे वो केंद्र और प्रदेशों को सरकार से बाहर हुई। अब उसी रास्ते पर भाजपा भी चल रही है। भाजपा की सरकार में दलित, शोषित, वंचित, और अलसंख्यक वर्ग परेशान है। धर्म की आड़ में मुसलमानों पर जुल्म-ज्यादती बढ़ी है। सरकार ध्यान नहीं दे रही है। जिस तरह पहले अच्छे दिन का वादा हवा-हवाई निकला, उसी तरह अब गारंटी का झांसा लोगों को दिया जा रहा है। इससे लोगों में नाराजगी है। भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है। इसलिए यह तय हो गया है कि इस चुनाव में भाजपा केंद्र की सत्ता में आसानी से वापसी नहीं होने जा रही है। सपा की सरकार में दलित समाज के महापुरुषों का अपमान हुआ, इसलिए उसे इस वर्ग से वोट मांगने का कोई हक नहीं है। तीनों सीट के उम्मीदवारों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि बसपा के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाने का मौका मिला तो सभी वर्गों का सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय की तर्ज पर ध्यान दिया जाएगा। किसी का शोषण नहीं होगा। बसपा ने चार बार यूपी की सरकार में जो कल्याणकारी काम किए, उसकी नकल अब दूसरे प्रदेशों की सरकारें कर रही हैं। केंद्र में मौका मिला तो यूपी के उसी मॉडल की तर्ज पर केंद्र में भी सरकार चलाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed