फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Brothers-in-law tried to rape the married woman

Kannauj News: विवाहिता के साथ देवरों ने दुष्कर्म करने का किया प्रयास

Mon, 28 Oct 2024 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Brothers-in-law tried to rape the married woman
गुरसहायगंज। विवाहिता के साथ दो देवर ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विवाहिता का आरोप है कि विरोध करने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर और दुपट्टे से गले में फंदा लगाकर जान से मारने का असफल प्रयास किया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिरगांवां निवासी एक महिला का विवाह 11 माह पहले कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक के साथ हुआ था। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में विवाहिता ने कहा है कि शादी के बाद पति अक्सर मुझसे दूर रहता था। इस कारण अक्सर ससुराल वालों से उसकी नोकझोंक होती रहती थी। विवाहिता का आरोप है कि 21 अक्तूबर की रात 10 बजे पति जब घर के बाहर सो रहा था। तभी दो देवर कमरे में घुस आए और जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर सास, ससुर सहित अन्य ससुराल वाले एकत्र हो गए और जब उसने उन्हें घटना बताई तो उन्होंने झूठा बताया और विवाहिता के साथ मारपीट की। देवर ने दुपट्टे से गले में फंदा लगाकर उसे कस दिया जिससे बेहोश हो गई। होश में आने पर भाइयों को सूचना दी और इसके बाद 1090 पर सूचना दी, जिस पर पुलिस ने कोतवाली जाने को कहा। मामले में पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed