फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Brothers going to school on bicycle hit by car, one dead

Kannauj News: साइकिल से स्कूल जा रहे भाइयों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

Thu, 21 Sep 2023 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 21 Sep 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Brothers going to school on bicycle hit by car, one dead
तिर्वा। साइकिल से स्कूल जा रहे दो भाइयों को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने हादसे के बाद भाग रही कार को रोक लिया और चालक को पीटा। पुलिस ने उसे कार समेत हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन




यह हादसा गुरुवार सुबह सात बजे ठठिया के इंद्रेश्वर मंदिर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि ठठिया थाना क्षेत्र के महसैया गांव निवासी राहुल कटियार परिवार के साथ ठठिया में रहते हैं। उनके दो पुत्र आठ वर्ष का अंश व छह वर्ष का हर्ष कस्बे में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा एक व तीन में पढ़ते थे। रोजाना की ही तरह गुरुवार की सुबह दोनों भाई साइकिल से पढ़ने के लिए जा रहे थे। साइकिल को बड़ा भाई अंश चला रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों भाई ठठिया के इंद्रेश्वर मंदिर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने हर्ष को मृत घोषित कर दिया जबकि अंश की हालत गंभीर बनी हुई है। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि कार को चालक समेत पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन





----------------
शिक्षकों को लेकर जा रहा थी कार


साइकिल सवार छात्रों को टक्कर मारने वाली कार आसपास के स्कूल में तैनात शिक्षकों ले जा रही थी। बताया जा रहा है कि जल्दबाजी में सामने से आ रहे ट्रक को साइड देने के चक्कर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे साइकिल से जा रहे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मदद की बजाए वह भागने का प्रयास करने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने कार समेत चालक को पकड़ लिया। घटना से गुस्साए लोगों ने चालक की धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार व चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




------------------
चार दिन में दूसरा हादसा, तीन भाइयों की गई थी जान
ठठिया क्षेत्र में सड़क हादसा लगातार हो रहा है। चार दिन पहले हुए तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार तीन भाइयों की मौत हो गई थी। अब फिर गुरुवार को तेज रफ्तार कार ने स्कूल जा रहे साइकिल सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। लोगों में इसे लेकर नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed