फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   brother-in-law was killed for revenge

Kannauj News: बदला लेने के लिए साले को उतारा था मौत के घाट

Wed, 28 Jun 2023 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 28 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
brother-in-law was killed for revenge
तिर्वा। घटना के दो दिन पहले बहन को लेने आए जीजा को साले ने भगा दिया था। इसका बदला लेने की आग में झुलस रहे जीजा ने शराब के नशे में सोते समय साले की छाती में कैंची से दो बार हमलाकर मरणासन्न अवस्था में छोड़कर भाग गया था। बाद में उसकी मौत हो गई थी। बुधवार की सुबह पुलिस ने आरोपी को दबोच कर हत्या में उपयोग की गई कैंची को बरामद कर न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

तीन दिन पहले ठठिया थाना क्षेत्र के अलीपुर अहाना गांव निवासी रियाज खां की सदर कोतवाली के कुसुमखोर निवासी चांद बाबू ने सोते समय कैंची से हमलाकर मरणासन्न अवस्था में छोड़कर भाग गया था। मंगलवार को भाई बबलू की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी। बुधवार की सुबह थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने मुखबिर की सूचना पर आरोपित चांद बाबू को पट्टी गांव के पास दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना से दो दिन पहले पत्नी को लेने आया था। तब साले रियाज ने बदसलूकी की ओर गालीगलौज करके घर से भागा दिया था। आरोपी ने बताया कि इसी का बदला लेने के लिए घटना के दिन शराब पीकर देर रात ससुराल गया ओर सोते हुए साले की छाती पर कैंची से दो बार हमलाकर मरणासन्न अवस्था में छोड़कर भाग गया था। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपित की निशान देही पर कैंची को बरामद कर लिया गया ओर न्यायालय पेशकर आरोपित को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed