फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bring welfare schemes to the public: Shiv Kumar

कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं: शिव कुमार

Thu, 16 Sep 2021 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bring welfare schemes to the public: Shiv Kumar
प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी शिव कुमार पाठक। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। शहर के गेस्ट हाउस में बुधवार को प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन हुआ। यहां भाजपा के प्रकोष्ठ प्रभारी शिव कुमार पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश व प्रदेश के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। इन योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ताओं को करना है। विकास के मुद्दे पर सामूहिक प्रयास से दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले भय और आतंक के कारण प्रदेश के बाहर के उद्योगपति उद्योग लगाने से डरते थे। अब योगी के शासन में देश ही नहीं बल्कि विदेश के लोग भी यहां उद्योग लगा रहे हैं। तीनों एक्सप्रेसवे नवंबर माह में शुरू हो जाएंगे। प्रदेश में तीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे बनाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना का लाभ सभी गरीबों को दिया जा रहा है। प्रदेश में 33 मेडिकल कॉलेज की स्थापना कर स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने का ऐतिहासिक कार्य किया गया। वकीलों के लिए अधिवक्ता कल्याण निधि व नए वकीलों को मानदेय की योजना लागू की गई है। श्याम दुबे के संचालन में हुए सम्मेलन में जिला महामंत्री रामवीर कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष गौरव दुबे, विपिन दुबे, रामानंद वर्मा, सूर्यकांत दीक्षित, ब्रजेश चतुर्वेदी, सुमन पराशर, रिंकी दुबे, उमा शर्मा, सुशील पांडेय, दिलीप गुप्ता, चंद्रलता त्रिपाठी, अनूप मिश्रा, मुनीष मिश्रा, वीरेंद्र दुबे, पूर्व जिपंस सतीश चतुर्वेदी, अनुराग त्रिपाठी, देवप्रकाश पालीवाल, अनुराग त्रिपाठी सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी शिव कुमार पाठक को पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय, चेयरमैन राजीव दुबे, जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह भदौरिया, शिक्षक नेता विवेक दीक्षित, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव सिंह गौर, आनंद गुप्ता, गंगा शर्मा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed