{"_id":"5867f66e4f1c1b132ceee026","slug":"break-the-lock-of-the-house-stealing-cash-and-jewelery","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का ताला तोड़ नकदी और जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान का ताला तोड़ नकदी और जेवर चोरी
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज।
Updated Sat, 31 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान देखती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बीचोंबीच मोहल्ला चौधरियान में मकान का ताला तोड़ चोरों ने लाखों रुपये के जेवर और नकदी पार कर दी। सुबह महिला को घटना की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं कन्नौज से आई फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल से कई नमूने एकत्र किए।
नगर के मोहल्ला चौधरियान में छोटे कश्यप के मकान का शुक्रवार रात चोरों ने ताला तोड़ दिया। उस समय छोटे की पत्नी पिंकी अपनी जेठानी अंगा देवी के घर पर सो रहीं थीं। छोटे काम के सिलसिले में बाहर गया था। रात में चोरों ने मकान का ताला तोड़ दिया और बक्से में रखे जेवर पार कर दिए। जेवरात में बृजबाला, झुमकी, जंजीर व पायल शामिल हैं। इसके अलावा एक हजार रुपये नगद, गैस सिलेंडर, पीतल के बर्तन भी चोरों ने पार कर दिए। जेठानी के घर से पिंकी सुबह जब अपने घर पहुंची तो ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए।
सूचना पाकर सिटी इंचार्ज गणेश प्रसाद मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। दोपहर बाद कन्नौज से फील्ड यूनिट की टीम घटनास्थल पर पहुंची और टीम प्रभारी मुमताज अली ने नमूने एकत्र किए। पिंकी ने मोहल्ले के ही युवकों के पर शक जाहिर किया है। उसने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।