{"_id":"578e75634f1c1b197fc4ba5b","slug":"break-in-and-steal-goods-worth-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध लगाकर लाखों रुपये का सामान चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंध लगाकर लाखों रुपये का सामान चुराया
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Wed, 20 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव उदैतापुर में अज्ञात चोरों ने एक मकान में सेंध लगाकर नगदी जेवरात सहित लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सुबह होने पर परिजनों को इसी जानकारी मिली। सोमवार की रात चोरों ने उदैतापुर कोतवाली कन्नौज निवासी राजेश उर्फ रजोल पुत्र लाल बिहारी दुबे के मकान को निशाना बनाया।
मकान की दीवार में पीछे से सेंध लगा दी। इसके बाद कमरों में रखे बक्से व संदूक तोड़ कर करीब एक लाख रुपये की नगदी के अलावा चार अंगूठी, एक हार, चार सोने की चेन, एक कमर पेटी, चार पायल, तीन जोड़ी तोड़िया, एक लच्छा, दो जोड़ी झुमकी, चार चूड़ी, एक मंगलसूत्र और 9 चांदी के सिक्के चोरी कर लिए।
परिजन मकान के बरामदे में सो रहे थे। सुबह जब परिजन जागे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। इसके बाद जब परिजन मकान के पीछे पहुंचे तो दीवार में सेंध लगी हुई थी। मानीमऊ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित राजेश उर्फ रजोल ने बताया कि चोर करीब 5 लाख रुपये की नगदी व जेवरात चोरी कर ले गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।