{"_id":"5ed7c4d98ebc3e902745173b","slug":"boy-commits-suicide-in-kannauj-kannauj-news-knp563530883","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांट से क्षुब्द बालक ने पेड़ पर लगाई फांसी, परिवार के लोग फसल काटने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांट से क्षुब्द बालक ने पेड़ पर लगाई फांसी, परिवार के लोग फसल काटने गए
विज्ञापन
रोता मृतक का पिता
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम में पिता की डांट से क्षुब्ध बालक ने खेत के पास पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।
थानाक्षेत्र केचौखटा गांव निवासी मुलायम वर्मा ने बुधवार को खेतों में काम न करने के कारण 12 वर्षीय बेटे ओम सिंह को डांट दिया। इसके बाद परिवार के साथ मक्का की फसल काटने चले गए। दोपहर करीब दो बजे ओम सिंह दूसरे खेत में भुट्टों की रखवाली करने चला गया। उसने पास में खड़े पेड़ की डाल से फांसी लगा ली।
इकलौती बहन पिंकी खाना देने पहुंची तो भाई का शव लटका देख होश उड़ गए। उसने पेड़ पर चढ़कर दरांती से फंदा काटकर शव नीचे उतारा। इसके बाद परिजन निजी चिकित्सक के पास ले गए। यहां मृत घोषित कर दिया गया।
पिता ने बताया कि बेटा जिद्दी स्वाभाव का था। डांट के बाद आत्महत्या कर ली। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।