फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bord pareeksha ke chalate paanch kendron ke straang room badale

बोर्ड परीक्षा के चलते पांच केंद्रों के स्ट्रांग रूम बदले

Thu, 18 Mar 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
bord pareeksha ke chalate paanch kendron ke straang room badale
कन्नौज। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के चलते पंचायत चुनाव के लिए बनाए गए पांच स्ट्रांग रूम की जगह बदल दी गई है। तीन स्ट्रांग रूम पुरानी जगह रहेंगे। एसडीएम की संस्तुति के बाद डीएम ने चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी कर ली है। मतगणना स्थलों को भी चिह्नित कर लिया गया था। इसी बीच अप्रैल में बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने से पांच जगह बदलाव की नौबत बन गई। इन केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाएं होती हैं। ऐसे में तीनों एसडीएम और तहसीलदार को लगाया गया। कई दिन चली जांच पड़ताल के बाद पांच स्ट्रांग रूम की जगह बदल दी गई। इनकी जगह डिग्री कालेजों को चिह्नित किया गया है। मतदान के बाद यहां मतपेटी जमा होंगी। वोटों की गिनती भी की जाएगी।
विज्ञापन

पहले यहां थे स्ट्रांग रूम
ब्लाक स्थान
कन्नौज नवीन मंडी समिति कन्नौज
गुगरापुर नवीन मंडी गुगरापुर
छिबरामऊ नवीन मंडी छिबरामऊ
तालग्राम एकरसानंद इंटर कालेज तेराजाकेट
उमर्दा डीएन इंटर कालेज तिर्वा
हसेरन महात्मा गांधी इंटर कालेज मढ़पुरा
जलालाबाद बीडी तिवारी इंटर कालेज जलालाबाद
सौरिख ऋषि भूमि इंटर कालेज सौरिख
अब यहां होंगे स्ट्रांग रूम
ब्लाक स्थान
कन्नौज नवीन मंडी समिति कन्नौज
गुगरापुर नवीन मंडी गुगरापुर
छिबरामऊ नवीन मंडी छिबरामऊ
तालग्राम एससीआर डिग्री कालेज तालग्राम
उमर्दा स्वामी गिरीशानंद डिग्री कालेज उमर्दा
हसेरन विजय विद्रोही डिग्री कालेज नादेमऊ
जलालाबाद एसबी डिग्री कालेज जलालाबाद
सौरिख गंगा सिंह महाविद्यालय सौरिख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed