फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bolero collided with auto, two died

Kannauj News: बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर, दो की मौत

Mon, 19 Jun 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 19 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bolero collided with auto, two died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानीमऊ। चौकी क्षेत्र के तिखवा गांव के सामने जीटी रोड पर अनियंत्रित बोलेरो ने सवारियों से भरे ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोचर्री में रखवा दिया।
कानपुर जनपद के शिवली थाना क्षेत्र के मथुरापुरवा गांव निवासी ललित पाल (20), पत्नी शिवानी (19), भाई शोभित उर्फ छोटू (18), मां श्यामा देवी (45) व चालक संभरपुर गांव निवासी सुनील (24) के साथ रविवार को ऑटो में सवार होकर सदर कोतवाली क्षेत्र के करीमपुर गांव स्थित देव दरबार आश्रम में आए थे। देर शाम सभी लोग वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही उनका ऑटो मानीमऊ चौकी क्षेत्र के तिखवा गांव के सामने पहुंचा। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो सवार सुनील व ललित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि श्यामा, शिवानी व छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया। मामले की सूचना मिलते ही मानीमऊ चौकी प्रभारी अमित कुमार पोरवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को आननफानन उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोचर्री में रखवा दिया।
विज्ञापन

9999999999999
डाक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप
हादसे की सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों पर समय से इलाज न देने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। आरोप है कि डॉक्टर मौके पर मौजूद नहीं थे। समय पर इलाज न मिलने पर दो लोगों की मौत हो गई। वहीं डॉक्टर ज्ञानेंद्र का कहना है कि दोनों मृत अवस्था में अस्पताल आए थे। चेकअप करने के बाद उनकी मौत की पुष्टि की गई। परिजनों के आरोप बेबुनियाद हैं। घायलों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed