{"_id":"68e2bb2fb7408fcc550664c8","slug":"body-of-youth-found-under-expressway-kannauj-news-c-214-1-knj1005-138281-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: एक्सप्रेसवे के नीचे मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: एक्सप्रेसवे के नीचे मिला युवक का शव
विज्ञापन
तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के नीचे किलोमीटर 179.500 पर रविवार सुबह हरित पट्टी में एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक के गले में निशान और सूजन देखकर ग्रामीण गला दबाकर हत्या कर शव फेंकने की आशंका जता रहे हैं। वहीं पुलिस हत्या से इन्कार कर रही है। पुलिस ने युवक की शिनाख्त सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पकड़िया टोला निवासी सुमित राठौर (35) के रूप में की है। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। उधर, देर रात डीएम के आदेश पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर सुबह छह बजे कई युवक दौड़ लगा रहे थे। युवकों ने दिलावरपुर गांव के सामने एक्सप्रेसवे के हरित पट्टी के पास युवक का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल की और साक्ष्य एकत्र किए। ग्रामीणों ने बताया कि युवक के गले में निशान थे और सूजन भी थी। ऐसा लग रहा है कि युवक की हत्या कर शव को फेंका गया है।
सुमित के पिता रामगोपाल ने बताया कि शनिवार की शाम को कुछ लोग उसे ले गए थे। इसके बाद से सुमित लापता था। शाम को पुलिस से शव की जानकारी हुई। तब मोर्चरी में शिनाख्त की। उन्होंने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौके का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
जेब में मोबाइल नहीं, ब्लूटूथ मिला
युवक के पास मोबाइल तो नहीं, लेकिन ब्लूटूथ मिला है। अब सवाल उठता है कि मोबाइल नहीं तो ब्लूटूथ कहां से आया। वहीं, दूसरी ओर उसकी जेब से 300 रुपये के अलावा कोई कागजात नहीं मिले हैं। साथ ही इन्हेलर की दो खाली डिब्बियां भी मिली हैं, जबकि पैरों में जूते चप्पल भी नहीं थे। ऐसे में कहीं न कहीं यह बिंदु हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं।
एक्सप्रेसवे की साइड रेलिंग जाली थी टूटी
जिस जगह हरित पट्टी में युवक का शव पड़ा था। उसके ठीक ऊपर की एक्सप्रेसवे की जाली और साइड रेलिंग टूटी थी। घटनास्थल से 200 मीटर की दूसरी पर सीसीटीवी कैमरा लगा है। वहां कोई वाहन अगर रुका होगा तो कैमरे में कैद जरूर हुआ होगा। पुलिस की ओर से वाहन से उतरने और बीमारी के कारण गिरने की बात कही रही हैं। यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है।