फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bloody clash over removing tractor from potato crop, 10 injured

Kannauj News: आलू की फसल से ट्रैक्टर निकालने पर खूनी संघर्ष, 10 घायल

Sat, 28 Feb 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bloody clash over removing tractor from potato crop, 10 injured
गुरसहायगंज (कन्नौज)। आलू की फसल से ट्रैक्टर निकालने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में 10 लोग घायल हो गए। इसमें से चार की हालत गंभीर है, जिन्हें कानपुर रेफर किया गया है। कोतवाल का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उधर, घटना के बाद शुक्रवार को मझपुर्वा में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की चौकी मझपुर्वा निवासी मशरूर अहमद की तहरीर पर पुलिस ने 10 नामजद और 10 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह शमीम के खेत से मन्ना ने ट्रैक्टर निकाल दिया था। इसी बात पर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई थी। गांव के कुछ संभ्रांत लोगों ने तब मामला शांत करा दिया था। शाम सात बजे दोनों पक्ष पूर्व प्रधान वकील के दरवाजे पर एकत्र हुए। वहां वे अपनी-अपनी बात रख रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमलावरों ने अयाज के घर की छत से ईंट, पत्थर और कांच की बोतलें फेंकीं।
विज्ञापन

इस हमले में शेख आसिम, रिफाकत, शमीम, अंसार, नाजिल, शानू और खलीक घायल हुए। उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घायलों को पहले सीएचसी में भर्ती कराया गया था। वहां शेख आसिम बेहोशी की हालत में मिले। शेख आसिफ, रिफाकत, शमीम खां और नाजिल की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर भेजा गया। घटना के बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मझपुरवा में पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed