{"_id":"64f222174f027ea7910dcbb8","slug":"bloody-clash-over-childrens-dispute-one-dead-seven-injured-kannauj-news-c-214-1-knj1003-2393-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, एक की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, एक की मौत, सात घायल
Fri, 01 Sep 2023 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 09: विवाद में जान गंवाना वाला अभय की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
फोटो: 10: अभय की मौत की सूचना पर बिलखते उसके परिजन। संवाद
फोटो: 11: विवाद के बाद तनाव देखते ही मौके पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है। संवाद
-सदर कोतवाली क्षेत्र के मौसमपुर अल्हड़ मोहल्ला की घटना, दोनों पक्षों में जमकर हुआ पथराव, चले लाठी-डंडे
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। शहर के मौसमपुर अल्हड़ मोहल्ला में बच्चों का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों में पथराव के बाद जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। मारपीट में घायल युवक की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां एक की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिवार ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तनाव को देखते हुए मोहल्ला में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मौसमपुर अल्हड़ मोहल्ला निवासी काजल के भांजे विकास को परिवार के ही वौरा ने गुरुवार की देर शाम पीट दिया। जिसकी शिकायत अभय (19) ने वौरा के पिता से कर दी। इससे नाराज होकर वौरा, अखिलेश, अमन, चमन, बादल, सुनीता ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने मिलकर घर में घुसकर अभय व रामजी पर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। मारपीट होते ही दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे। इससे मोहल्ला में भगदड़ मच गई। मारपीट में अभय, रामजी व जितेंद्र घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष से वौरा, अखिलेश, भूरी, रितेश व गीता घायल हो गई। मारपीट व पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां अभय की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर मेडिकल कॉलेज से हैलट कानपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। वहीं हालत गंभीर होने पर घायल वौरा को डॉक्टरों ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि बच्चों को लेकर विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जिसने पाला उसी ने ली बेटे की जान
विवाद में जख्मी होकर जान गंवाने वाले अभय के पिता जितेंद्र मूल रूप से ठठिया थाना क्षेत्र के हरौली गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि नानी चंदावती और नाना सोनेलाल मौसमपुर अल्हड़ के रहने वाले थे। उनकी कोई संतान होने की वजह से वह बचपन से ही नानी-नाना के घर पर रह रहा था। कहा कि मौसी गीता व भूरी ने बेटे अभय को पाला था, लेकिन उसे क्या पता था कि बेटे को पालने वाले ही उसकी जान ले लेंगे। बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पिता बोले, सब्जी लेने नहीं जाता तो बच जाता बेटा
जितेंद्र ने बताया कि बच्चों को लेकर पहले कहासुनी हुई थी। इस पर वह सभी लोगों को समझाकर विवाद को खत्म कराकर बाजार सब्जी लेने चला गया। इसी दौरान दोबारा कहासुनी के बाद मारपीट शुरू कर दी। बताया कि बेल्चा और कुल्हा़ड़ी से बेटे पर हमला बोल दिया। तब तक मारते रहे जब तक वह मरणासन्न हालत में नहीं पहुंच गया। कहा कि जब वह लौटा तो कुछ लोग बेटे को कंधे पर टांगकर डॉक्टर के पास ले जा रहे थे। पिता को अफसोस है कि अगर वह बाजार नहीं गया होता तो शायद उनका बेटा आज जिंदा होता।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दूसरे पक्ष ने पहले मारपीट करने का लगाया आरोप
घायल वौरा ने बताया कि भाई रितेश से मारपीट कर रहे थे। विरोध करने पर जितेंद्र व उसके परिजनों ने जानलेवा हमला बोल दिया। कहा कि मारपीट में उसके परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।