फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   blaak pramukh kee patnee ne poorv raajyamantree kee patnee ko 176 vot se haraaya

ब्लाक प्रमुख की पत्नी ने पूर्व राज्यमंत्री की पत्नी को 176 वोट से हराया

Thu, 06 Feb 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
blaak pramukh kee patnee ne poorv raajyamantree kee patnee ko 176 vot se haraaya
समर्थकों से घिरीं रीना उर्फ रजनी व ब्लाक प्रमुख उमाशंकर बेरिया। - फोटो : CHIBRAMAU
कन्नौज/हसेरन। ब्लाक हसेरन के क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड दो उद्यमपुर-जगतपुर के उपचुनाव की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतगणना हुई। ब्लाक प्रमुख उमाशंकर बेरिया की पत्नी ने बसपा के पूर्व राज्यमंत्री की पत्नी को 176 वोट से हराकर जीत दर्ज की है। तहसीलदार व आरओ ने प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार को ब्लाक मुख्यालय हसेरन पर क्षेत्र पंचायत सदस्य के उपचुनाव की मतगणना एक घंटे देरी से सुबह नौ बजे शुरू हुई। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर सात प्रत्याशी मैदान में थे। मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख उमाशंकर बेरिया की पत्नी रीना उर्फ रजनी का मुकाबला बसपा के पूर्व राज्यमंत्री अजय भारती की पत्नी अलका रानी से था। रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. अनुज कुमार, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद कुमार ने मतगणना शुरू कराई। ब्लाक प्रमुख उमाशंकर की पत्नी रीना को 419, अलका रानी को 243 मत मिले। रीना उर्फ रजनी को 176 वोट से जीत मिली। इससे समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने ब्लाक प्रमुख उमाशंकर बेरिया व बीडीसी सदस्य रीना उर्फ रजनी को फूल-मालाओं से लाद दिया। मतगणना स्थल पर तहसीलदार विश्वेश्वर सिंह समेत इंदरगढ़ थानाध्यक्ष सुजीत कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ लगातार मुस्तैद बने रहे।
विज्ञापन

तहसीलदार विश्वेश्वर सिंह, आरओ डॉ. अनुज कुमार ने रीना उर्फ रजनी को प्रमाण पत्र दिया। वहीं अजय पाल, अनूप कुमार व शिल्पी का खाता नहीं खुला। ब्रजेश को तीन व रीना को एक वोट से संतोष करना पड़ा। उद्यमपुर जगतपुर की यह सीट तत्कालीन क्षेत्र पंचायत सदस्य चंदन वर्मा के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। इस दौरान इंजीनियर अनिल पाल, मुनेश राठौर, पप्पू भदौरिया, अजय पाल व पिंकू राणा समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये प्रत्याशी हो चुके निर्विरोध निर्वाचित
ब्लाक उमर्दा के करौदाशाहनगर से देवी प्रसाद, बहसुइया से जितेंद्र, उमर्दा से संजय कुमार, बहसोरा से रजनेश, नौरंगपुर नगरिया से राजकुमार, कन्नौज के दंदौराखुर्द से कटोरी, रेनू देवी, ब्लाक छिबरामऊ से क्षेत्र पंचायत सदस्य कालिंदी देवी, जसवंत, शरीफाबाद से सनी कुमार, रूरा से जूली, सरायकायम से गुड्डी देवी, कंसुआ से पुष्पेंद्र व किशनपुर बसंत से राजेंद्र सिंह के खिलाफ किसी प्रत्याशी के खड़ा न होने से यह निर्विरोध निर्वाचित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed