{"_id":"65aae442907b836fb7027478","slug":"bku-creates-ruckus-over-recovery-in-ultrasound-room-kannauj-news-c-214-1-knj1003-8393-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: अल्ट्रासाउंड कक्ष में वसूली पर भाकियू ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: अल्ट्रासाउंड कक्ष में वसूली पर भाकियू ने किया हंगामा
Sat, 20 Jan 2024 02:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 20 Jan 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के 100 शैया अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में मरीजों से हो रही वसूली पर भाकियू (भानु) के पदाधिकारियों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख अल्ट्रासाउंड कक्ष में तैनात स्वास्थ्य कर्मी ने महिलाओं से वसूले गए रुपये वापस कर दिए। इसके बाद भाकियू नेताओं ने सीएमएस से मिलकर वसूली करने वाले स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शुक्रवार को नगर के 100 शैया अस्पताल में ग्राम मदारपुर निवासी प्रियंका पत्नी रामू व पीपल वाली गली निवासी वंदना पत्नी अंशू सक्सेना अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पहुंची। उन्होंने आरोप लगाया कि अल्ट्रासाउंड कक्ष में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी ने उनसे सौ-सौ रुपये वसूले। जब उन्हाेंने रुपये देने से मना किया तो अल्ट्रासाउंड न होने देने की धमकी दी।
आरोप लगाया कि इस पर उन्होंने रुपये तो दे दिए पर इसकी सूचना भाकियू (भानु) के पदाधिकारियों को दे दी। कुछ ही देर में भाकियू के नीरज भाटिया, अमन यादव, प्रांजुल चौबे, अंशू सक्सेना व परमवीर कई पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए और वसूली को लेकर हंगामा करने लगे। हंगामा बढ़ता देख स्वास्थ्य कर्मी ने रुपये लौटा दिए।
विज्ञापन
हंगामे की सूचना पर सीएमएस डा. सुनील कुमार सिंह भी अस्पताल आ गए तो पदाधिकारियों से उनसे स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीएमएस डाॅ. सुनील सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ जो शिकायत आई है, उसकी जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।