फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJYM leader resigns in Kannauj, police accused of beating

वर्दी पर दाग: भाजयुमो नेता का इस्तीफा, पुलिस पर लगाया पिटाई का आरोप, जिलाध्यक्ष बोले- कराएंगे मामले की जांच

Thu, 15 Sep 2022 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 15 Sep 2022 12:38 AM IST
सार

गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए भाजयुमो नेता ने पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं, पुलिस ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच कराएंगे।

विज्ञापन
BJYM leader resigns in Kannauj, police accused of beating
राज गिहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में पुलिस पर बेरहमी से पिटाई का आरोप लगाते हुए भाजयुमो नगर मंत्री राज गिहार ने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस बेखौफ होकर भले लोगों का उत्पीड़न कर रही है। उन्हें पीटकर पुलिस जीप में बैठाकर थाने ले आई। इससे आहत होकर उन्होंने पार्टी छोड़ दी। 

विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम खाडेदेवर निवासी राज गिहार भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर मंत्री थे। बुधवार को उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया। राज गिहार ने बताया कि मंगलवार शाम रेलवे लाइन के पास भाई को कोचिंग भेजने जा रहे थे। इस दौरान बगैर किसी कारण पुलिस ने उन्हें पकड़कर पीट दिया।
विज्ञापन

इसके बाद जीप में डालकर कोतवाली ले आई। एक घंटे तक कोतवाली में रखा। मामले की जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को होने पर उन्होंने कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह को राज गिहार के भाजपा पदाधिकारी होने की जानकारी दी। इसके बाद उन्हें छोड़ा गया। घटना से आहत होकर उन्होंने त्याग पत्र दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजयुमो नगर अध्यक्ष मानव गुप्ता ने बताया कि राज गिहार ने इस्तीफा दिया है। उनसे संपर्क किया जाएगा। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि पिटाई की घटना झूठ है। पुलिस अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने वालों की तलाश में गांव में गई थी।

राज गिहार से कोई मारपीट नहीं हुई है। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। पूरे मामले की जांच होगी अगर पुलिस कर्मियों ने राज गिहार की पिटाई की है, तो दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed