Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP MP files nomination, will file nomination tomorrow also

Kannauj News: भाजपा सांसद ने किया नामांकन, कल भी दाखिल करेंगे पर्चा

Wed, 24 Apr 2024 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 24 Apr 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
BJP MP files nomination, will file nomination tomorrow also
कन्नौज। चौथे चरण के लिए होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने भी अपनी दावेदारी कर दी है। मंगलवार को उन्होंने एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। गुरुवार को वह फिर से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को अपनी पत्नी नेहा पाठक, जिला पंचायत की अध्यक्ष प्रिया शाक्य और प्रस्तावक कमल सिंह के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे सांसद और भाजपा उम्मीदवार सुब्रत पाठक ने नामांकन पत्र दाखिल किया। रिटर्निंग ऑफीसर शुभ्रांत शुक्ल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट स्मृति मिश्रा व सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बिनीत कुमार कटियार की मौजूदगी में मंगलवार को दोपहर बाद नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

मंगलवार को उन्होंने सिर्फ एक सेट में ही नामांकन पत्र जमा किया है। बताया गया है कि नामांकन का दूसरा सेट वह गुरुवार को जमा करेंगे। गुरुवार को बाकायदा नामांकन जुलूस निकाला जाएगा। गुरुवार को ही बोर्डिंग मैदान में एक जनसभा भी होगी। इसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
मंगलवार को हुए तीन नामांकन, संख्या पहुंची पांच
मंगलवार को सांसद के अलावा दो और नामांकन हुए। एक नामांकन निर्दलीय प्रत्याशी यादवेंद्र किशोर पुत्र सत्येंद्र किशोर निवासी ग्राम भगतगाढ़ा गोधनी ने कराया। इसके बाद लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित पारा कॉलोनी से आईं राष्ट्रीय क्रांति पार्टी की उम्मीदवार ललित कुमारी पत्नी बलवान सिंह ने भी एक सेट में अपना नामांकन पत्र जमा किया। इस तरह चौथे चरण के लिए अब तक पांच नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। इससे पहले सोमवार को बहुजन समाज पार्टी से इमरान बिन जफर व गरीब आदमी पार्टी से डॉ. श्रीकृष्ण मिश्रा भी नामांकन दाखिल किया था।


इनसेट
सपा के लिए तीन लोगों ने लिए नामांकन पत्र
बसपा और भाजपा के उम्मीदवारों की ओर से नामांकन कराने के बाद सपा ने नामांकन पत्र लिया है। मंगलवार को आठ नए प्रत्याशियों ने 13 नामांकन पत्र लिए। इसमें समाजवादी पार्टी से यश कुमार दोहरे ने दो, रामखिलावन ने एक, शकील अहमद व जयकुमार तिवारी ने दो-दो सेट में नामांकन पत्र लिए। इसी प्रकार भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी से नीरज कुमार, निर्दलीय जरार खां, व्यासमुनि व इरफान अली ने नामांकन पत्र लिए हैं। कन्नौज संसदीय सीट से अब तक कुल 32 लोगों ने 56 नामांकन पत्र लिए हैं। इनमें पांच दाखिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed