फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP member tried to commit suicide by pouring petrol in the board meeting

Kannauj News: बोर्ड की बैठक में भाजपा सभासद ने पेट्रोल डालकर किया आत्मदाह की कोशिश

Sat, 28 Oct 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 28 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
BJP member tried to commit suicide by pouring petrol in the board meeting
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर पालिका की बैठक के दौरान भाजपा सभासदों ने पालिका कर्मियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामे के बीच तिवारियान के सभासद धर्मेंद्र दुबे ने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। साथी सभासदों ने उन्हें बचाया। सभासद ने पालिका प्रशासन से जान का खतरा बताया है।
विज्ञापन



नगर पालिका सभागार में चेयरमैन मनोज दुबे व अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को बोर्ड की बैठक चल रही थी। भाजपा सभासद धर्मेंद्र दुबे उर्फ शम्मी, प्रदीप सिंह चौहान उर्फ अजय व किशनलाल ने पालिका के दो कर्मचारियों पर उनके वार्डों में भ्रष्टाचार व मनमानी कर विकास कार्यों में बाधक बनने का आरोप लगाया। आरोप-प्रत्यारोप के बीच ही सभासद धर्मेंद्र दुबे चेयरमैन मनोज दुबे व ईओ सुनील कुमार सिंह की टेबल के सामने पहुंच गए और साथ में लाई बोतल से अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। यह देख चेयरमैन व ईओ समेत मौजूद सभासदों के हाथ-पांव फूल गए। सभासद सुशील पांडेय, हिमांक त्रिपाठी, अमित शाक्य, सभासद पति नरेंद्र शर्मा, सभासद पति हरिशरण शाक्य, सभासद पति दीपक गुप्ता, पूर्व सभासद सावित्री पांडेय ने शम्मी के हाथ से मशक्कत कर बोतल व माचिस छुड़ाई। इस दौरान सभासदों ने पालिका कर्मियों पर आरोप जारी रखे। हंगामे के बाद बोर्ड की बैठक को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन


भाजपा सभासद धर्मेंद्र दुबे शम्मी ने बताया कि पालिका प्रशासन की ओर से उनको लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। पालिका प्रशासन उनकी हत्या भी करा सकता है। पालिका की कार्रवाई से परेशान होकर वह अपने पद से इस्तीफा देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सभासद शम्मी दुबे ने बोर्ड बैठक के दौरान आत्मदाह का प्रयास किया। आगे की कार्रवाई पालिका चेयरमैन की ओर से होगी। उनको कोई समस्या थी तो उनको बोर्ड की बैठक से पहले अवगत कराना था, समस्या का निराकरण कराया जाता। उन्होंने जो किया वह सभी ने देखा है। चेयरमैन और ईओ ने सभासद के द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed