फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP Mahila Morcha District President's women chained

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की महिलाओं ने लूटी जंजीर

Wed, 13 Nov 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha District President's women chained
कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली में मामले की जानकारी देती भाजपा नेत्री अरुण कुमारी शाक्य। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। सराफा बाजार जा रहीं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अरुणा कुमारी शाक्य की जंजीर ई-रिक्शा पर सवार चार महिलाओं ने तोड़ ली। भाजपा नेत्री ने महिलाओं से करीब आधे घंटे तक संघर्ष करके किसी तरह अपनी जंजीर बचाई। मौके से गुजर रहीं पूर्व राज्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायक अर्चना पांडेय की गाड़ी से एक आरोपी महिला को कोतवाली पहुंचाया गया, जबकि दूसरी महिला को पुलिस ने प्रेमपुर के पास से पकड़ लिया। दो अन्य भागने में सफल रहीं। कोतवाली पुलिस आरोपी महिलाओं से पूछताछ कर रही है। जिलाध्यक्ष की ओर से चार अज्ञात महिलाओं और एक किशोरी के खिलाफ तहरीर दी गई है। सीओ ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब दो बजे तालग्राम की पूर्व चेयरमैन व भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अरुणा कुमारी शाक्य इंद्रा नगर तालग्राम तिराहा स्थित अपने घर से छोटी बहन दीपमाला के साथ ई-रिक्शा में बैठकर सराफा बाजार जा रही थीं। भाजपा नेत्री ने बताया कि जैसे ही रिक्शा चूड़ी वाली गली के सामने पहुंचा, तभी चार महिलाएं एक किशोरी के साथ आ गईं। तीन महिलाएं किशोरी के साथ पीछे बैठ गईं और एक महिला आगे वाली सीट पर बैठ गई। जैसे ही वह पीपल चौराहे पर पहुंची महिलाओं ने उन पर हमला बोल दिया और मारपीट कर गले से सोने की चेन और पर्स लूट लिया। उन्होंने और बहन दीपमाला ने शोर मचाकर लोगों को जुटा लिया, जिन्होंने एक महिला और किशोरी को पकड़ लिया। जबकि बाकी तीन महिलाएं भाग खड़ी हुईं।
विज्ञापन

पीपल चौराहे पर आधे घंटे तक संघर्ष चलता रहा लेकिन वहां पर खड़ी पुलिस सिर्फ मूकदर्शक बनी रही। कुछ ही देर में पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय व भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह का काफिला गुजरा। एक महिला व किशोरी को पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय की गाड़ी से कोतवाली पहुंचाया गया। पुलिस ने पीछा करके प्रेमपुर चौकी के सामने बैरियर लगाकर दूसरी महिला को धर दबोचा और कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के साथ हुई वारदात की जानकारी पाकर महिला मोर्चा की पदाधिकारी कोतवाली पहुंच र्गइं और घेराव किया। कुछ ही देर में सीओ शिवकुमार थापा भी कोतवाली पहुंचे और भाजपा नेताओं को शांत कराया। आरोपी महिलाओं से सीओ ने पूछताछ की। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने चार अज्ञात महिलाओं को एक अज्ञात किशोरी के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ शिवकुमार थापा ने बताया कि तहरीर मिल गई है, दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed