{"_id":"652d8ea877c76468e4066994","slug":"bjp-is-scaring-the-opposition-with-cbi-and-ed-shivpal-yadav-kannauj-news-c-214-1-knj1003-4234-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष को सीबीआई और ईडी से डरा रही भाजपा : शिवपाल यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्ष को सीबीआई और ईडी से डरा रही भाजपा : शिवपाल यादव
विज्ञापन
कन्नौज। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा को वादा करके भूलने वाली पार्टी बताया। कहा कि हर मोर्चे पर पूरी तरह से फेल हो चुकी भाजपा की सरकार अलग-अलग मुद्दों के बहाने जनता को ध्यान बांट रही है। वह विपक्ष को सीबीआई और ईडी का डर दिखा रही है। लोकसभा चुनाव में जनता के समर्थन से भाजपा को हराया जाएगा।
सदर विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे स्व. अनिल दोहरे के निधन के बाद उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे सपा नेता शिवपाल यादव ने परिजनों से मुलाकात की। पूर्व विधायक को पार्टी का ईमानदार और जुझारू सिपाही बताया। कहा कि उनकी कमी हमेशा हमेशा खलेगी। विधायक आवास के बाद वह पार्टी कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
मीडिया से बातचीत में कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए सपा और इंडिया गठबंधन पूरी तरह से तैयार है। सीटों के बंटवारे के लिए शीर्ष नेतृत्व मंथन कर रहा है। कहा कि यह तय है कि जनता से वादा करके उसे धोखा देने वाली भाजपा सरकार को लोकसभा चुनाव में शिकस्त का सामना करना पड़ेगा। जनता के मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए विपक्ष को ईडी, सीबीआई का डर दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
कहा कि देवरिया की घटना दुखद है। वहां दोनों पक्ष पीड़ित हैं। मुख्यमंत्री को दोनों पक्ष की बात करनी चाहिए। भेदभाव को जनता माफ नहीं करेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष कलीम खान, पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे, पूर्व विधायक ताहिर सिद्दीकी, पूर्व विधायक अरविंद यादव, अनिल पाल, बउअन तिवारी, आकाश शाक्य, हसीब हसन, शकील अहमद, श्याम सिंह यादव, दिगंबर यादव, नाजिम खां, कौसर खां, रजनीकांत यादव, राजेंद्र यावद, शरद यादव, राजेश पाल, अंशु पाल, दरोगा कटियार, सरोजनी कुशवाहा, दमयंती कटियार, राजेश यादव, राजू यादव, सतेंद्र दोहरे, संतोष यादव, मुस्ते हसन आदि मौजूद रहे।
अखिलेश कन्नौज से लड़ें चुनाव
इस दौरान शिवपाल यादव ने कहा कि कौन कहां से लोकसभा चुनाव लड़ेगा, इस पर अभी मंथन चल रहा है। सभी कार्यकर्ताओं की तरह वह भी चाहते हैं कि पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव कन्नौज से लोकसभा का चुनाव लड़ें। वह खुद प्रचार करने आएंगे। नवंबर से प्रचार करना शुरू कर देंगे। बारी-बारी से सभी विधानसभा में जाएंगे। जनता के हित के लिए भाजपा को हराना जरूरी है।